ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गैंगवार में मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर, खदेड़ कर मारी ताबड़तोड़ गोली

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां शहर के पॉश इलाका सोनबरसा मुहल्ले में अपराधियों ने एक बाइक सवार को पीछा करते हुए उसपर करीब 20 राउंड फायरिंग की. अपनी जान बचाने के लिए वह शख्स अपनी बाइक छो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां शहर के पॉश इलाका सोनबरसा मुहल्ले में अपराधियों ने एक बाइक सवार को पीछा करते हुए उसपर करीब 20 राउंड फायरिंग की. अपनी जान बचाने के लिए वह शख्स अपनी बाइक छोड़ कर एक घर के किचन में छुप गया लेकिन अपराधी वहां भी पहुंच गए और उसपर तबतक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते रहे जबतक की उसकी मौत नहीं हो गई.

करीब आधे घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से आरएनएआर कालेज रोड में लोग खौफजदा बने रहे और  इधर उधर भागते रहे. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. बाद में मृतक की पहचान समस्तीपुर के ही मुसरीघरारी के सुपारी किलर और मोस्ट वांटेड शूटर मनमोहन झा के रूप में हुई है. मनमोहन झा पर एक जिला पार्षद और एक शिक्षक समेत आधा दर्जन हत्या  और कई संगीन मामले दर्ज हैं. 

पुलिस को इस अपराधी की तलाश काफी अरसे से थी लेकिन वह इतना शातिर था कि बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद गुम हो जाया करता था. जिस  घर मे घुसकर अपराधियों ने इस हत्या को अंजाम दिया है उस परिवार में उस वक्त घर की बच्चियां ,महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे. उनके घर की दीवारों पर भी गोलियों के कई निशान मौजूद थे. घटना के पीछे दो आपराधिक गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई को ही वजह बताया जा रहा है.खबर के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि मृतक भी अपने गुर्गों के साथ किसी की हत्या करने ही इस मुहल्ले में आया था लेकिन वह खुद अपने विरोधी गुट के हत्थे चढ़ गया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.