1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Mar 28, 2021, 1:53:07 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गंगा में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामाश्रय पासवान के पुत्र नीरज कुमार गंगा नदी में नहाने गया हुआ था तभी अचानक डूबने से उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के गंगा में डूबने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया राजीव चौधरी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
