1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Aug 26, 2021, 9:37:11 AM
- फ़ोटो
BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बगहा से है जहां नाव हादसा हो गया है. बगहा के दीनदयाल नगर पर यात्रियों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई है. सूचना के बाद प्रशासन की टीम गंडक नदी के आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.
बताया जा रहा है कि गंडक नदी में बगहा शहर के दीनदयाल नगर घाट पर नाव डूब गई. नाव पर करीब 25 लोगों के सवार होने की आशंका जताई गई है. पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बाकी लोगों की तलाश जारी है. इस हादसा के बाद से अफरातफरी मची हुई है.
बताया जाता हैं कि पैसेंजर से भरी नाव दियारा से शहर आ रही थी तभी नदी की धारा में ही असंतुलित होकर डूब गई. फिलहाल प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. लापता लोगों की तलाश जारी है.