ब्रेकिंग
‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी

फ्लाईओवर के पास हुआ बड़ा हादसा, बाइक से जा रहे युवक पर गिरा पुल का भारी भरकम प्लेट; दबने से हुई मौत

NALANDA : खबर नालंदा के हरनौत से निकल कर सामने आ रही है। जहां बख्तियारपुर-रजौली फोर लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण एक बाइक सवार युवक की दबकर मौत हो गई। यह घटना हरनौत

 फ्लाईओवर के पास हुआ बड़ा हादसा,  बाइक से जा रहे युवक पर गिरा पुल का भारी भरकम प्लेट; दबने से हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा के हरनौत से निकल कर सामने आ रही है। जहां बख्तियारपुर-रजौली फोर लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण एक बाइक सवार युवक की दबकर मौत हो गई। यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।मृतक के घर के बाहर परिजन और जान पहचान वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना के अनुसार बाइक सवार युवक हरनौत से बिहारशरीफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगाई जा रही प्लेट गिर गई। इससे युवक दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्लेट को हटाकर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


उधर, हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी रणविजय सिंह के रूप में कि गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फोर लाइन निर्माण कार्य में लगे कर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर हादसा होते रहता है।