1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 8:16:57 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया है. इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल है. आगलगी की इस घटना में कई सामान जलकर राख हो गए हैं. स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं. पूरी घटना जिले के कल्याणपुर थाना इलाके की है. जहां बाकरपुर गांव स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में गैस सिलेंडर फटने की यह बड़ी घटना घटी है. मिली जानकारी के मुताबिक इस आवासीय विद्यालय में 101 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं. सभी छात्राएं सुरक्षित बताई जा रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना की पुलिस स्थनीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट