1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 07, 2020, 12:33:15 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से FCI गोदाम के पास खड़ी ट्रक में जबरदस्त आग लग गई है. घटना फुलवारीशरीफ की बताई जा रही है.
लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फुलवारीशरीफ FCI में जबरदस्त आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि लोगों के काफी मशक्कत करने के बाद भी आग नहीं बुझाया जा सका. बाद में लोगों ने फायर स्टेशन फ़ोन कर मामले की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया जा सका. आग लगने की वजह से लाखों की संपत्ति नष्ट होने की बात सामने आ रही है. वहीं इलाके में सनसनी मच गई है.