ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

कहां हैं फारूख अब्दुल्ला? लोकसभा में दयानिधि मारन ने स्पीकर से पूछा

DELHI : जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया। फैसले से पहले जम्मू कश्मीर के स्थानीय नेताओं को पहले नजरबंद किया गया फिर बाद में उनकी गिरफ्तारी हो गई। नेशनल कांफ्रेंस के नेत

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया। फैसले से पहले जम्मू कश्मीर के स्थानीय नेताओं को पहले नजरबंद किया गया फिर बाद में उनकी गिरफ्तारी हो गई। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पुलिस की हिरासत में है लेकिन सांसद फारूक अब्दुल्लाह कहां है यह अपने आप में पहेली बनी हुई है। लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने फारूक अब्दुल्ला के गायब रहने का मामला उठाया। दयानिधि मारन ने स्पीकर ओम बिरला के सामने मांग रखी कि सदन के सदस्य फारूक अब्दुल्लाह के बारे में वह जानकारी लें। आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्लाह लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मौजूद नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार किए गए स्थानीय नेताओं की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल नहीं है। ऐसे में फारूक अब्दुल्लाह का गायब होना किसी पहेली से कम नहीं।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता