Hindi News / news / फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने गुजरात से बिहार पहुंचा शख्स, लड़की के भाई ने...

फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने गुजरात से बिहार पहुंचा शख्स, लड़की के भाई ने जमकर पीटा

1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2022, 3:21:58 PM

फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने गुजरात से बिहार पहुंचा शख्स, लड़की के भाई ने जमकर पीटा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से पहले पत्नी से मिलने आए शख्स को उसके ही साले ने जमकर पीटा। पिटाई के बाद लड़के की शर्ट भी फाड़ दी गई। बदले में शख्स ने भी अपने साले की जमकर पिटाई की। ये मारपीट इतनी भयावह होती चली गई कि जिस रिक्शे पर लड़की बैठी थी, उसके ड्राइवर का सिर फूट गया। मौके पर पहुंची नगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 



घटना नगर थाना क्षेत्र के घिरनी पोखर चौक के पास की बताई जा रही है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ युवक और युवती को फेसबुक पर प्यार हुआ था। दोनों के बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गुजरात से बिहार पहुंच गया। मारपीट के बाद पुलिस ने मंगलवार को युवक से पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया। वहीं, लड़की अपने परिजनों के साथ चली गई। 



जानकारी के मुताबिक़ युवक और युवती फेसबुक पर मिले थे। उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन, कुछ ही समय बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। फिर क्या था! लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गुजरात से बिहार पहुंच गया। लेकिन, जब लड़की के भाई ने दोनों को मिलते देखा तो लड़के की जमकर पिटाई कर दी।