1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 10, 2019, 2:46:30 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : सोशल मीडिया पर अफवाह या गलत पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां फेसबुक पर गंदा पोस्ट डालने को लेकर पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को अरेस्ट किया है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है.
WhatsApp, Facebook और Twitter जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म पर समाज में गलत संदेश पहुंचाने वाले के ऊपर पुलिस की लगातार नजर है. मोतिहारी पुलिस ने संग्रामपुर प्रखंड के पूर्वी संग्रामपुर पंचायत में एक आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छौराहा प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट देखकर भड़के ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत की थी.
आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के संबंध में संग्रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का कोशिश किया है. इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट