ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर रही थी लड़की, सनकी युवक ने मौत के घाट उतारा

DESK: दिल दहलाने वाली घटना मथुरा जिले में सामने आई है। यहां सनकी युवक ने एक लड़की की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने फेसबुक पर उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं किया था। घटन

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं कर रही थी लड़की, सनकी युवक ने मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिल दहलाने वाली घटना मथुरा जिले में सामने आई है। यहां सनकी युवक ने एक लड़की की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने फेसबुक पर उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं किया था। घटना हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव की है। रविवार की शाम आरोपी ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने लड़की से फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध किया था जिसे लड़की ने नहीं माना। बताया जा रहा है कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं। रविवार की देर शाम वो घर पर नहीं थे। शाम में उनके घर मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का लड़का रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा था। लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छिपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू से उस पर कई वार कर दिया।


अचानक हुए हमले के बाद युवती जमीन पर गिर गई। बेटी की आवाज सुनकर युवत की मां मां सुनीता कमरे में पहुंची। इसी दौरान लड़की की मां पर भी रवि ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।