ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2025: बिहार में NIFTEM की स्थापना होगी, लोजपा(रा.) ने केंद्रीय बजट 2025 मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट बताया घने कोहरे की वजह से शादी से लौट रही क्रूजर नहर में गिरी,14 यात्रियों में 6 की मौत, अन्य की तलाश जारी maha kumbh : सीएम नीतीश ने किया ऐलान, महाकुंभ में मृत बिहारियों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये Budget 2025: मिथिलांचल के लिए बजट में बहुत कुछ, JDU महासचिव बोले- मुख्यमंत्री के विशेष पहल पर केंद्र कर रहा सहयोग, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रयास से दिखने लगा विकास Road Accident In Bihar: तेज रफ़्तार का कहर ! बस ने दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौत budget 2025 : सिर्फ 12 ही नहीं बल्कि उससे अधिक सालाना आय वालों को भी इनकम टैक्स में बंपर फायदा, जानिए क्या है नया बदलाव budget 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, बजट में केंद्र सरकार का सबसे बड़ा ऐलान budget 2025 : मोबाइल, LED टीवी, कपड़ा और ईवी होंगी सस्‍ती, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? Swiggy, Zomato जैसी कंपनियों के लिए काम करने वालों के लिए खास ऐलान, भारत सरकार ने पेश किया नया स्कीम budget 2025: ST/SC के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, लाखों महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ रुपए तक का फायदा

facebook फ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर दिया वायरल

facebook फ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर दिया वायरल

24-Feb-2022 10:20 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड बनाना और उससे मिलने आना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के एफबी फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। मामला दानापुर थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने तीन युवकों को आरोपित बनाया है। पीड़िता ने पवन, सूरज और मंतोष के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। 


थाने में केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। इस दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर मंतोष कुमार नामक युवक से हो जाती है। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग भी शुरू हो जाती है। 


पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंतोष उसे दानापुर थाना इलाके के ऊर्जा नगर स्थित अपने दोस्त सूरज के पास ले गया था। जहां फेसबुक फ्रेंड बने मंतोष ने अपने साथी सूरज के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद पीड़िता को पटना के सगुना मोड़ पर लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। 


आरोपी दोनों युवक ने उसके बाद पीड़िता को फोन किया और धमकी दी कि यदि इसकी जानकारी किसी को दी गयी तो वे लोग उसका वीडियो वायरल कर देंगे। कुछ दिन बाद फिर मंतोष नामक युवक उसे गोला रोड ले गया जहां उसका एक और साथी पवन तिवारी रहता था। पवन ने भी लड़की के साथ गंदा काम किया। 


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंतोष ने कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो मेरे और मेरे भाई के फेसबुक अकाउंट पर भेज दिया।  दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गया है। पीड़िता ने तीनों को नामजद आरोपी बनाया है। 


वही पुलिस पवन, सूरज और मंतोष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। अब देखना यह होगा कि तीनों आरोपियों को कब तक पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचाती है।