Hindi News / news / पूर्व MLC पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, कहा..झूठ बोलकर...

पूर्व MLC पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, कहा..झूठ बोलकर शादीशुदा बेटे से कराई शादी

1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2020, 2:06:25 PM

पूर्व MLC पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, कहा..झूठ बोलकर शादीशुदा बेटे से कराई शादी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: तिरहुत शिक्षक सीट से एमएलसी रह चुके प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद सिंह पर उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. यही नहीं उनकी बहू ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा पहले से शादीशुदा था. इसके बाद भी झूठ बोलकर इन लोगों ने शादी कराई. बहू ने इसको लेकर काजी महमदपुर थाने में केस दर्ज कराया है.

जान मारने की धमकी देने का भी आरोप

बहू दिब्या ने आरोप लगाया है कि जब हकीकत पता चला तो मैं विरोध करने लगी. इससे नाराज होकर ससुराल के लोग मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे हैं. मैं मायके में आकर रह रही हूं. मेरे सौतन की एक बेटी भी है. जो मेरे शादी होने के बाद हुई

50 लाख रुपए मांगा

दिब्या ने आरोप लगाया है कि 2011 में विकास के साथ मेरी शादी हुई. उसके बाद मेरा पति विकास मुझसे कहा कि बिजनेस को और बढ़ाना है. इसको लेकर वह मायके वालों से 50 लाख मांगों. मैंने कहा कि उनलोगों के पास पैसा नहीं है. मैं मांगने वाली नहीं हूं. उसके बाद से मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा. इससे पहले भी केस करने के लिए आवेदन दिया था मेरे ससुर के राजनीतिक प्रभाव के कारण केस दर्ज नहीं किया गया था.