ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नीतीश देंगे नियुक्ति पत्र, उसी दिन मांझी लगाएंगे 'बिहार शिक्षक अभ्यर्थी अदालत'

PATNA: 2 नवम्बर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीपीएसपी द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे तो वही उसी दिन बिहार के पूर्व मुख

पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नीतीश देंगे नियुक्ति पत्र, उसी दिन मांझी लगाएंगे 'बिहार शिक्षक अभ्यर्थी अदालत'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: 2 नवम्बर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीपीएसपी द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे तो वही उसी दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत लगाएंगे। 


शिक्षक नियुक्ति में घोटाले का आरोप जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार पर लगाया है। बिहार सरकार के खिलाफ उसी दिन अपने आवास पर अदालत लगाकर जन सुनवाई करेंगे। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि जय बिहार, जय-जय बिहार...


जीतनराम मांझी ने एक्स पर लिखा कि “BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम”के विरोध में 2 नवम्बर 23 को सुबह 11.30 बजे मेरे आवास 12M स्टैंड रोड,पटना में “बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत” का आयोजन किया जा रहा है,जहां हम सब मिलकर शिक्षक नियुक्ति घोटाले पर सुनवाई करेंगें। जय बिहार,जय-जय बिहार…


ट्वीट करने के बाद आगे उन्होंने पत्र के माध्यम से यह लिखा कि सम्मानित बिहारी शिक्षक अभ्यर्थीगण..आप सबों के द्वारा मिलकर पत्र के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के द्वारा बिहार में हुए शिक्षक नियुक्ति को लेकर गड़बड़ी की शिकायत की जा रही है, जिसके मद्देनजर मेरे द्वारा मा. मुख्यमंत्री बिहार एवं बिहार लोक सेवा आयोग को जाँच हेतु पत्र भी लिखा गया पर राज्य सरकार इस घोर अनियमितता में जब स्वयं शामिल हैं तो फिर कार्रवाई कौन करें ? 


जीतनराम मांझी ने कहा कि आगामी 02 नवम्बर 2023 को समय सुबह 11:30 बजे मेरे आवास 12- एम, स्ट्रैण्ड रोड, पटना में “शिक्षक अभ्यर्थी अदालत" का आयोजन किया गया है। आपसे आग्रह है कि आप अपने शिकायत के साथ इस अदालत में शामिल हों।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता