ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक होटल में ठहरे 11 विदेशी निकले कोरोना संक्रमित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

JAMSHEDPUR : देश भर में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं था कि लन्दन में कोरोना के नए स्ट्रेन ने एंट्री मार ली. अब इस नए स्ट्रेन की वजह से कोरोना का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है. सरकार

एक होटल में ठहरे 11 विदेशी निकले कोरोना संक्रमित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

JAMSHEDPUR : देश भर में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं था कि लन्दन में कोरोना के नए स्ट्रेन ने एंट्री मार ली. अब इस नए स्ट्रेन की वजह से कोरोना का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है. सरकार ने एहतियातन UK से आने वाली सभी फ्लाइट्स को रोक दिया है. लेकिन इसी बीच झारखण्ड के जमशेदपुर में एक होटल सेंटर में ठहरे 11 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 


एक साथ 11 लोगों के संक्रमित पाए जाने की वजह से हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आदेश पर सेंटर प्वाइंट होटल को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि साल के अंतिम दिन जब लोग 2020 को अलविदा कह रहे थे उसी समय होटल सेंटर प्वाइंट में ठहरे 46 विदेशियों में कुल 11 लोग जांच में कोरोना संक्रमित मिले.  


इसके अलावा होटल का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाये गये हैं. होटल सेंटर प्वाइंट में विदेशी सहित 12 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आदेश पर होटल को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी विदेशी नागरिक मिल ट्रैक इंटरनेश्नल के कर्मचारी थे. कर्मचारियों में फिलिपींस, घाना, साऊथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जांबिया आदि देशों से आये हुए थे.