ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

मातम में बदली दिवाली की खुशियां: एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, 3 की हालत नाजुक; परिजनों में कोहराम

BEGUSARAI: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है, जहां फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। पांच में दो दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत

मातम में बदली दिवाली की खुशियां: एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, 3 की हालत नाजुक; परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है, जहां फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। पांच में दो दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।


तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में दिवाली के दिन एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं तीन बच्चे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम छानबीन में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के मुताबिक, पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के बेटे का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार के बाद बीजो तांती की तरफ से भोज का आयोजन किया गया था। इसी भोज का खाना सत्तो तांती घर में आया था। सत्तो तांती के बच्चों ने उस खाने को खाया था। खाना खाने के बाद देर रात से ही आयुषी कुमारी, खुशबू कुमारी ,नैना कुमारी एवं अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गायत्री कुमारी की मौत हो गई। पकठौल के मुखिया पंकज कुमार ने एक और बच्ची के मौत की जानकारी दी है।


इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहा है कि भोज में खाना पूरे गांव के लोगों ने खाया था लेकिन सिरर्फ इसी परिवार को फूड प्वॉइजनिंग क्यों हुई? यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जितने लोग उतनी तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता