Hindi News / news / एक DSP के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

एक DSP के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: Updated Jul 22, 2020, 3:57:22 PM

एक DSP के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है जहां गया के टाउन डीएसपी राजकुमार साह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाए जाने का आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग ने इसके संबंध में सूचना जारी कर दी है। 


डीएसपी राज कुमार साह के ऊपर पूर्णियां सदर डीएसपी के तौर पर पदस्थापित रहते किसी मामले में विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया है। अब इस संबंध में राजकुमार साह को डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग का सामना करना होगा।