ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

15 साल के बच्चे का मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

MOTIHARI : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बच्चे की हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां छौड़ादानो थाना इलाके के श्रीपुर बेलवाडीह गांव में अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने घर में घुसकर एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी. मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में की गईहै. उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है.


इस घटना की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. छौड़ादानो थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने ये नहीं बताया कि जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स