ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

डबल मर्डर का खुलासा, हथियार के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले का खुलासा कर लिया है। 72 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 अपराधियों

डबल मर्डर का खुलासा, हथियार के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
Santosh Singh
2 मिनट


MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले का खुलासा कर लिया है। 72 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 5 कारतूस, चरस, गांजा समेत कई मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हत्या में शामिल अपराधियों के नाम संजीव कुमार, नंदन कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार और सुरेश राम है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य दो अपराधी अब भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 



डबल मर्डर का खुलासा, हथियार के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

डबल मर्डर की यह घटना गुरुवार की है जब बर्थ डे के बहाने बुलाकर राजा और दीपक नामक दो भाइयों की हत्या कर दी थी और साक्ष्य मिटाने के उद्धेश्य से शव को दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था। जब परिजनों द्वारा लिखित शिकायत की गई तब पुलिस ने हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस को डबल मर्डर के मामले में सफलता मिली। इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि हत्या की घटना के बाद सिटी एसपी और नगर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 72 घंटों के भीतर हत्या में शामिल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।    

डबल मर्डर का खुलासा, हथियार के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा