ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दो बीवियों के चक्कर में गई जान: दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां दो पत्नियों ने मिलकर एक पति की जान ले ली। दो पत्नियों का उनके पति से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने चाकू से वार कर पति को मौत क

दो बीवियों के चक्कर में गई जान: दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह बनी हत्या की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां दो पत्नियों ने मिलकर एक पति की जान ले ली। दो पत्नियों का उनके पति से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने चाकू से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के वेदवलिया गांव की है।


मृतक की पहचान वेदवलिया गांव निवासी आलमगीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आलमगीर ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी के रहते हुए आलमगीर ने दूसरी शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों पत्नियों के बीच नोंकझोंक होते रहता था। अक्सर विवाद होने के कारण दोनों पत्नियां अपने मायके में रहने लगीं। 


बीते रविवार को आलमगीर की दोनों पत्नियां ससुराल पहुंच गई। घर में आलमगीर और उसकी मां मौजूद थे। ससुराल पहुंचते ही आलमगीर की दोनों पत्नियां उससे और उसकी मां से उलझ गईं और बात बढ़ गई। दोनों साथ आ गईं और पति को जान से मारने की धमकी देने लगी। इसी दौरान दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आलमगीर को लहूलुहान कर दिया। 


इसके बाद दोनों हाथ में चाकू लेकर घर से बाहर निकलीं और पति का खेल खत्म करने की बात कहने लगीं। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।