ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी मुखिया लौटी घर, पति पर लगाया गंभीर आरोप

SITAMARHI: कथित तौर पर प्रेमी के संग फरार मुखिया आज खुद लौट आईं है। 9 मार्च को गांव के ही संजय कपूर के साथ महिला मुखिया रेखा फरार हो गई थी। जिसे लेकर उसके पति ने थाने में पत्न

बिहार: 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी मुखिया लौटी घर, पति पर लगाया गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: कथित तौर पर प्रेमी के संग फरार मुखिया आज खुद लौट आईं है। 9 मार्च को गांव के ही संजय कपूर के साथ महिला मुखिया रेखा फरार हो गई थी। जिसे लेकर उसके पति ने थाने में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी लेकिन तभी महिला मुखिया रेखा खुद घर लौट आई। पुलिस ने सीतामढ़ी कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया और मेडिकल भी कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घर लौटने के बाद मुखिया रेखा देवी मीडिया के सामने भी आईं उसने बताया कि जो आरोप लगाया जा रहा है वो गलत है। वह किसी के साथ भागी नहीं है बल्कि पति के रवैय्ये से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर चली गयी थी। 8 मार्च को शराब पीकर घर पर उसका पति और उसके साथ मारपीट करने लगा। पति ने उसे हत्या की भी धमकी दी थी जिसके बाद वह घरवार छोड़ अपनी बहन के यहां चली गयी थी। उसका किसी भी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। यह सब बातें छूठी और बेबूनियाद है। महिला मुखिया ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है। इस तरह की जो अफवाह उड़ाई गयी वह बिल्कुल गलत है। यह सब उनके पति की करतूत है। 


गौरतलब है कि महिला मुखिया के पति ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई थी उसमें तीन लोगों के ऊपर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। घटना 9 मार्च की है जहां 38 साल की मुखिया रेखा देवी घर से सुबह तकरीबन 4 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वापस लौट कर नहीं आयी थी। जिसके मुखिया पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही संजय कापर, विजय कापर और राम प्रयास कापर ने उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण कर लिया है। मुखिया पति ने आरोप लगाया गया था कि शादी करने के मकसद से बहला-फुसलाकर महिला मुखिया का अपहरण किया गया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता