1st Bihar Published by: Updated Apr 11, 2020, 8:53:55 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है । डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी कार्रवाई की है । कोरोना संकट के दौरान कोताही बरतने पर डीेम ने पहाड़पुर सीडीपीओ पर महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर का आदेश दिया है।

मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कोरोना महामारी के बीच 23 मार्च से प्रखंड मुख्यालय से गायब पहाड़पुर CDPO पर बड़ी कार्रवाई की है। महामारी अधिनियम के तहत प्रथमिकी दर्ज करने का डीएम ने निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर पहाड़पुर बीडीओ ने CDPO पर FIR दर्ज करवाया है।

सीडीपीओ पर कोरोना महामारी में लापरवाही बरतने का है आरोप। पहाड़पुर की सीडीपीओ माधुरी कुमारी अपने प्रतिनियुक्त कार्यस्थल से गायब पायी गयी हैं। साथ ही उनका सरकारी मोबाईल भी बन्द है । DM के आदेश पर पहाड़पुर थाना में बीडीओ ने सीडीपीओ माधुरी कुमारी पर एफआईआर दर्ज करवाया है।