पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
1st Bihar Published by: mritunjay Updated Sun, 29 Jan 2023 05:14:00 PM IST
ARWAL: मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ पर अश्लील गाना बजाने का लोगों ने जब विरोध किया तो दो गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।
घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के नरक बिगहा गांव का है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर जमकर मारपीट की गयी। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक व्यक्ति की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटनास्थल पर डीएसपी के साथ 5 थानों की पुलिस गश्त कर रही हैं।
मृतक की पहचान मोहर पासवान के रूप में की गई है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। दरअसल शनिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में 3 महिला,दो पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज करा कर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। वहीं एक की गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भोजपुरी अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। जिसमें पिटाई से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटनास्थल पर कुर्था, किंजर, रामपुर चौरम, परासी, शहर तेलपा,कलेर और मेहंदिया थाने की पुलिस के साथ-साथ सर्किल इंस्पेक्टर मानवेंद्र कुमार कुर्था सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने में जुटे हुए हैं।
इधर घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया स्थिति को संभालने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर शांति समिति की बैठक की गई। शांति समिति की बैठक में आसपास के राजनीतिक दल मुखिया और जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शांति बहाल करने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।