Bihar Crime News: नहर में गिरी तेज रफ्तार ब्रेजा कार, हादसे के बाद गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बड़ा हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत; तीन रेलकर्मी घायल Bihar News: बिहार बीजेपी को बड़ा झटका...पार्टी के एक विधायक की चली गई सदस्यता Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को 'सीनियर' से महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, अब उठने लगे सवाल Bihar News: बिहार में जल्द मिलेगा शुगर फ्री आम, मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 12 Nov 2023 07:02:54 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : इस साल दीपावली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है। प्रदोष काल 12 नवंबर को शाम 05.28 बजे से रात 08:07 बजे तक रहेगा, जिसमें वृषभ काल (स्थिर लग्न) 05.39 बजे से 07.33 बजे तक रहेगा।
दरअसल, हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दीपावली 12 नवंबर दिन रविवार यानी कल मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। दीपावली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है। इस रात्रि महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं. दिवाली पर जो भी लक्ष्मी जी से धन-संपन्नता का वरदान पाना चाहता है, उसकी प्रार्थना जरूर स्वीकृत होती है।
मां लक्ष्मी धन और संपत्ति की देवी हैं। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। मां लक्ष्मी की उपासना से धन की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा से केवल धन ही नहीं बल्कि नाम और यश भी मिलता है। दाम्पत्य जीवन भी बेहतर होता है। धन की समस्या कितनी भी बड़ी हो, लक्ष्मी जी की विधिवत उपासना हर आर्थिक संकट दूर हो जाता है।