ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

दिनदहाड़े ऑटो ड्राइवर को मारी गोली, गर्दन में लगी गोली, हालत नाजुक

ARARIA: अररिया में बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मार दी है। गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक

दिनदहाड़े ऑटो ड्राइवर को मारी गोली, गर्दन में लगी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया में बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मार दी है। गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के जमुआन की है जहां अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मार दी। ऑटो चालक सुजीत कुमार सिंह को गर्दन में गोली लगी है। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


ऑटो चालक की पहचान ओमनगर वार्ड 8 निवासी सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भरगामा के खजूरी से दवा दुकान में दवा पहुंचाकर वह वापस अररिया लौट रहा था तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के नीयत से घेर लिया और गोली मार दी। 


घटना के बाद ऑटो चालक खुद भरगामा थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद भरगामा थाना पुलिस ने घायल ऑटो चालक को भरगामा पीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथिमक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल ऑटो चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।