ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

धनतेरस पर आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, होगी धन की हानि, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

PATNA : आज धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो गई है. हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के द

धनतेरस पर आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, होगी धन की हानि, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
First Bihar
5 मिनट

PATNA : आज धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत हो गई है. हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबरे जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है. 


धनतेरस पर आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, होगी धन की हानि, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त


भगवान धन्वंतरि को आरोग्य का देवता भी कहा जाता है. धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, गाड़ी, इत्यादि चीजों की खरीदारी की जाती है. लेकिन धनतेरस पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.


घर में न कूड़ा-कबाड़ : दिवाली से पहले लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं, लेकिन अगर आपके घर में धनतेरस के दिन तक कूड़ा-कबाड़ या खराब सामान पड़ा हुआ है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा. इसलिए आज ही घर से खराब या टूटा-फूटा सामान बाहर निकाल फेंके.


मुख्य द्वार पर गंदगी : घर के मुख्य द्वार या मुख्य कक्ष के सामने तो बेकार वस्तुएं बिल्कुल भी ना रखें. मुख्य द्वार को नए अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के जरिए घर में लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए ये स्थान हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए. घर के मुख्य द्वार पर भी आज ही साफ-सफाई की व्यवस्था कर लें.


सिर्फ कुबेर की पूजा ना करें : अगर आप धनतेरस पर सिर्फ कुबेर की पूजा करने वाले हैं तो ये भी एक बड़ी गलती हो सकती है. इस दिन कुबेर के साथ मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की भी उपासना का विधान होता है. इसलिए मां कुबेर के साथ मां लक्ष्मी और धनवंतरी की भी मूर्ति की व्यवस्था कर लें.


खरीदारी में न बिताएं पूरा दिन : ज्यादातर लोगों मानते हैं कि धनतेरस के दिन सिर्फ वस्तुएं खरीदने की ही प्रथा होती है. मुहूर्त के हिसाब से खरीदारी करें तो बेहतर होगा. जबकि इस दिन खरीदारी के अलावा दीपक भी जलाए जाते हैं. इस दिन धनिया, झाड़ू, कलश, बर्तन और सोने-चांदी की चीजें खरीदना शुभ होता है. घर प्रवेश द्वार पर दीपक जरूर जलाएं इससे परिवार की लौ हमेशा बनी रहती है.


दिन के समय न सोएं : धनतेरस के दिन दोपहर या शाम के समय सोने से बचना चाहिए. ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है. आज चाहें तो दोपहर में थोड़ा सा आराम कर सकते हैं. इस दिन संभव हो सके तो रात्रि जागरण करें.


घर में न करें कलह : धनतेरस के दिन घर में बिल्कुल कलह ना करें. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो घर की स्त्रियों का सम्मान करें. आज के दिन लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहें.


किसी को उधार न दें : धनतेरस के दिन किसी को भी उधार देने से बचें. इस दिन अपने घर से लक्ष्मी का प्रवाह बाहर ना होने दें. कर्ज या उधार से जुड़ा लेन-देन दिवाली के बाद ही करें तो बेहतर होगा.


लोहा ना खरीदें : धनतेरस के दिन लोहे का कोई भी सामान न खरीदें. इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में दरिद्रता आती है.


नकली मूर्तियों की पूजा ना करें : इस दिन नकली मूर्तियों की पूजा ना करें. सोने, चांदी या मिट्टी की बनी हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा करें. स्वास्तिक और ऊं जैसे प्रतीकों को कुमकुम, हल्दी या किसी शुभ चीज से बनाएं. नकली प्रतीकों को घर में ना लाएं.


धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्तों में करें खरीदारी :
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक
अमृत काल- अगले दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक
त्रिपुष्कर योग- सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक

टैग्स