ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

धनबाद में नक्श्लियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, बाल-बाल बची मुंबई-हावड़ा मेल

DHANBAD: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है. जहां झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच कुछ बदमाशों ने रेल पटरी पर लैंडमाइंस लगाकर विस्फोट कर दिय

धनबाद में नक्श्लियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, बाल-बाल बची मुंबई-हावड़ा मेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DHANBAD: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है. जहां झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच कुछ बदमाशों ने रेल पटरी पर लैंडमाइंस लगाकर विस्फोट कर दिया. यह घटना रात के करीब दो बजे की है.


बता दें कि झारखंड में नक्सली नेता प्रशांत बोस और शीला की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है. प्रशांत बोस और शीला की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों का आज झारखंड बंद है. बंद के आह्वान के बीच नक्सलियों ने चाईबासा में रेल पटरी पर लैंडमाइंस लगाकर ब्लास्ट कर दिया. जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है.


पटरी टूटने के बाद से एक डीजल लोकोमोटिव के 2 पहिये पटरी से उतर गए. हालाकिं इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस ब्लास्ट की वजह से हावड़ा-मुंबई रेल रूट पर ट्रेन परिचालन रुक गई है. सुरक्षा कारणों से इस रास्ते पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है. साथ ही इस मामले की जांच शुरू हो गई.


आपको बता दें धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के बाद बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान घटना स्‍थल पर पहुंच गया. सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. जानकारी के अनुसार जिस समय रेल पटरी पर ब्लास्ट हुआ, उसके कुछ ही समय बाद मुंबई-हावड़ा मेल गुजरने वाली थी. ब्लास्ट की तेज आवाज के बाद मुंबई हावड़ा मेल ट्रेन को घटनास्थल से पहले ही रोक दिया गया.