1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 30, 2020, 2:01:25 PM
- फ़ोटो
KAIMUR : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना कैमूर जिले की है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके की है. जहां एनएच-2 पर मरहिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवर और भाभी बताए जा रहे हैं.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिव शंकर सिंह अपनी भाभी रिंकी देवी के साथ यूपी के सैय्यदराजा के वेलवनिया से अपने बाइक से दुर्गावती के कल्याणपुर आ रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही दुर्गावती के कल्याणपुर और रामगढ़ के उनके नजदीकी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. दरअसल मृतिका रिंकी देवी के बड़े पिताजी का कल शाम में करीब किसी कारणवश मौत हो गई थी. रिंकी देवी मौत की खबर सुनते ही देवर के साथ बाइक से अपने मायके लौट रही थी.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बताया कि दुर्गावती रोड एक्सीडेंट में एक महिला और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हुई है. रोड खतरनाक हो गया है. जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है. उधर पुलिस दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. थाना की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.