Hindi News / news / डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया डीबीटी के जरिये हुई 1.41 लाख करोड़...

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया डीबीटी के जरिये हुई 1.41 लाख करोड़ की बचत, बिचौलियों का खेल हुआ खत्म

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 8:00:07 PM

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया डीबीटी के जरिये हुई 1.41 लाख करोड़ की बचत, बिचौलियों का खेल हुआ खत्म

- फ़ोटो

PATNA : डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के इस्तेमाल से सरकार को 1.41 लाख करोड़ की बचत हुई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बैंक खातों में योजनाओं के लाभुकों को सीधे पैसा ट्रांसफर किए जाने से बिचौलियों कारा आज खत्म हो गया है। सुशील मोदी ने कहा है कि 2018-19 में केंद्र सरकार ने जहां टेक्नोलॉजी के प्रयोग से विभिन्न योजनाओं में लीकेज को खत्म किया है, वहीं लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को आधार सीडिंग कर डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने से एक लाख 41 हजार 677 करोड़ रुपए की बचत हुई है। सुशील मोदी ने कहा है कि एलपीजी की सब्सिडी उपभोक्ताओं के अकाउंट में ट्रांसफर कर 4 करोड़ 23 लाख फेक और डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान कर उस रद्द किया जा चुका है। जबकि 2 करोड़ 98 लाख फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्ड की पहचान कर 47 हज़ार 663 करोड रुपए की बचत की गई है। इसी तरह मनरेगा में डीबीटी से भुगतान की व्यवस्था से 20 हजार 790 करोड़ रुपए बिचौलियों के हाथों में जाने से बचाया गया है।