1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2019, 8:07:06 AM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पटना में हर रोज डेंगू के नये मरीज मिल रहे हैं. शहर के लगभग हर मोहल्ले में लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं.
पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या 472 के पार पहुंच गई है. गुरुवार को PMCH में डेंगू के 28 नये मरीज सामने आये हैं. अस्पताल का डेंगू वार्ड पहले से ही भरा पड़ा है. फिलहाल PMCH में 28 बेड का डेंगू वार्ड है और हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. लिहाजा डेंगू के मरीजों को दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया जा रहा है.
वहीं PMCH में डेंगू के मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है. डेंगू के मरीजों को फ्री में दवाईयां भी दी जा रही हैं. इसके साथ ही डेंगू वार्ड में हर मरीज के लिए मच्छरदानी की भी व्यवस्था की गई है.
डेंगू से बचने के उपाय