1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 14, 2019, 12:16:54 PM
- फ़ोटो
DESK : देश का वह जेल जिसका नाम सुनकर अपराधियों का रुह कांप जाता हो. उसी तिहाड़ जेल आशिकी 3 की पूरी कहानी ऊंचे चाहरदिवारी से बाहर आई है. तिहाड़ जेल में इन दिनों मोहब्ब्त की चर्चा खूब तेज है. एक खबर के मुताबिक मर्डर जैसे संगीन जुर्म में तिहाड़ में सजा काट रहे कैदी से उसकी महबूबा डेट करने पहुंच रही थी. एशिया के सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार तिहाड़ में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से डेट करने के लिए अक्सर पहुंच जाती है. यही नहीं दोनों जेल सुपरिटेंडेंट की दफ्तर में अपनी मोहब्बत को परवान चढ़ा रहे थे. हत्या के मामले में सजायाफ्ता दिलली के उत्तम नगर का रहने वाला हेमंत शर्मा से उसकी महबूबा अक्सर तिहाड़ पहुंच कर जेल सुपरिटेंडेंट के कमरे में डेट किया करती थी. इस खबर के बाहर आने के बाद जेल महानिदेशक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी बना दी है. सबकुछ कैसे हुआ मैनेज? तिहाड़ जेल प्रशासन की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि प्रेमिका के जेल सुपरिंटेंडेंट के दफ्तर तक पहुंचने के पीछे प्रेमी हेमंत का ही शातिर दिमाग था. बताया जाता है कि हेमंत की प्रेमिका पिछले महीने ही उसे डेट करने जेल के अंदर पहुंच गई थी. वह भी केवल एक या दो नहीं, कई-कई बार. वह जब जी चाहा, जेल नंबर-2 के अंदर स्थित जेल अधीक्षक राम मेहर के दफ्तर पहुंच जाती थी.