ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिल्ली शराब घोटाला: जेल में बीतेगी AAP सांसद संजय सिंह की दिवाली, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिग केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की दिवासी जेल में बीतेगी। दिल्ली की कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हि

दिल्ली शराब घोटाला: जेल में बीतेगी AAP सांसद संजय सिंह की दिवाली, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिग केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की दिवासी जेल में बीतेगी। दिल्ली की कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि को आगामी 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है। ऐसे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह कि दिवाली अब जेल में ही बीतेगी।


दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को बीते 5 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद 13 अक्टूबर को ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से आगे रिमांड बढ़ाने की अपील नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को 14 दिन यानी 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 


इसके बाद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और ईडी के एक्शन को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संजय सिंह की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा लिया था और अगले दिन कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था। अब दिल्ली की कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि को आगामी 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है।


बता दें कि संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।