ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी का बिहार कनेक्शन, जानिए कैसे जुड़ा है तार

PATNA : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. उसका बिहार कनेक्शन सामने आ गया है. दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी के बारे में स्पेशल सेल ने जो खुलासा किया ह

दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी का बिहार कनेक्शन, जानिए कैसे जुड़ा है तार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. उसका बिहार कनेक्शन सामने आ गया है. दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी के बारे में स्पेशल सेल ने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक वह सिलीगुड़ी से बांग्लादेश के रास्ते भारत में आया. जिस आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, उसको लेकर कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं. स्लिपर सेल की तरह वह लगातार काम कर रहा था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी अशरफ अली को लेकर जो बड़ा खुलासा हुआ है, उसके बाद अब बिहार पुलिस में भी हड़कंप मच गया है.


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले आतंकी अशरफ अली को आईएसआई ने देश में आतंकी गतिविधि के लिए एक टारगेट दिया था और बिहार से ही उसने अपने फर्जी दस्तावेज बनवाए. दिल्ली सहित कई शहरों में धमाके की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस आतंकी को गिरफ्तार किया है. इस आतंकी को 14 दिनों के लिए रिमांड पर भेजा गया है.


आतंकी अशरफ अली को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसके मुताबिक उसने भारतीय महिला से शादी करने के बाद बिहार में रहकर ही अपने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. इसी के आधार पर उसने पासपोर्ट बनवाया हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने अब तक के चुप्पी साध रखी है. लेकिन इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है. बिहार के डीजीपी से लेकर दूसरे अधिकारी इस मामले पर फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है.


आतंकी अशरफ अली को लेकर खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस एक बार फिर से आतंकी कनेक्शन को लेकर सक्रिय हो गई है. बिहार के सीमावर्ती जिलों के एसपी को पुलिस मुख्यालय की तरफ से ऐसे मामलों पर खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. इतना ही नहीं बिहार के जिस पते पर उसके फर्जी आईडी बनाए गए, इसके जांच के आदेश भी पुलिस मुख्यालय ने दे दिए हैं.

टैग्स