Hindi News / news / तीन दिनों के दिल्ली दौरे से पटना लौटे सीएम नीतीश, जल्द हो सकता...

तीन दिनों के दिल्ली दौरे से पटना लौटे सीएम नीतीश, जल्द हो सकता है JDU उम्मीदवारों का एलान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2024, 7:04:16 PM

तीन दिनों के दिल्ली दौरे से पटना लौटे सीएम नीतीश, जल्द हो सकता है JDU उम्मीदवारों का एलान

- फ़ोटो

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली चले गए थे। गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए जेडीयू उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा।


दरअसल, एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते 18 मार्च को दिल्ली रवाना हो गए थे। कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और सभी सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर लिए जाएंगे हालांकि नीतीश की बीजेपी नेताओं से मुलाकात की कोई तस्वीर नहीं आई।


यह भी कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए हैं। तमाम तरह के कयासों के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट आए। ऐसे में अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट आए हैं तो माना जा रहा है कि एक दो दिनों के भीतर जेडीयू और बीजेपी बिहार में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देंगे। 


बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। 40 में 17 सीटों पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू, 5 सीटों पर लोजपा(रामविलास) और एक-एक सीट पर हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, चिराग की पार्टी लोजपा(रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं हालांकि बीजेपी और जेडीयू की तरफ से उम्मीदवारों का एलान नहीं गया है।