Hindi News / news / डीजल-पेट्रोल कटिंग के दौरान टैंकर में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

डीजल-पेट्रोल कटिंग के दौरान टैंकर में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2021, 10:07:32 PM

डीजल-पेट्रोल कटिंग के दौरान टैंकर में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

- फ़ोटो

KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां NH-31 पर अवैध रूप से चल रहे डीजल-पेट्रोल कटिंग के दौरान भीषण आग लग गयी। इस दौरान तेल टैंकर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम टैंकर में लगी आग को बुझाने में जुटी है। अब तक दो दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर देखी जा रही है। अगलगी की यह घटना एनएच-31 स्थित पोठिया ओपी क्षेत्र के बखरी बहियार मोड़ की है। अगलगी से हजारों लीटर डीजल जल कर बर्बाद हो गया। फायर बिग्रेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे हैं।