ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

दारू पियोगे तो मरोगे.. नीतीश ने पुलिसिया एक्शन को सही बताते हुए कहा.. महिला है तो घुसकर चेकिंग नहीं करेगा?

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबियों से व्यक्तिगत एलर्जी है. मुख्यमंत्री ने आज नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में जिस अंदाज के साथ शराबियों और शराबबंदी पर अपनी बात रखी उससे यह

दारू पियोगे तो मरोगे.. नीतीश ने पुलिसिया एक्शन को सही बताते हुए कहा.. महिला है तो घुसकर चेकिंग नहीं करेगा?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबियों से व्यक्तिगत एलर्जी है. मुख्यमंत्री ने आज नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में जिस अंदाज के साथ शराबियों और शराबबंदी पर अपनी बात रखी उससे यह बात साफ हो गई है.

नीतीश कुमार ने कहा कि वह पढ़ाई के दिनों से ही जिस तरह शराबियों को देखते रहे उन्होंने उसी वक्त तय किया था कि जब कभी मौका मिलेगा तो वह किसी को पीने नहीं देंगे. विदेशी शराब बेहद बुरी चीज है और वह पढ़ाई के दौर से ही इसकी नकारात्मकता को समझ चुके थे. यही वजह है कि उन्होंने मौका मिलने के बाद शराब बंदी का फैसला किया. नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस की तरफ से लिए जा रहे एक्शन को सही ठहराया. नीतीश कुमार ने पटना में दुल्हन के कमरे के अंदर पुलिस की चेकिंग पर सवाल खड़े करने वालों को अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई गड़बड़ करेगा तो चेकिंग जरूर होगी महिला है तो चेकिंग नहीं होगी ऐसा नहीं होगा.


जहरीली शराब से बिहार में मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर करने की बजाय नीतीश कुमार में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज बिहार में जो लोग भी कहीं से शराब लेकर पी रहे हैं उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए शराब बंदी के बाद जो कुछ भी मिलेगा वह गड़बड़ होगा. गड़बड़ सामान पीने वालों की मौत भी होगी इसलिए अगर शराब पियोगे तो मरोगे



टैग्स