ब्रेकिंग न्यूज़

NAWADA: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर एक्शन, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग: गोली लगने से दुल्हन के फुफेरे भाई की दर्दनाक मौत बिहार फ़िल्म सिटी परियोजना में निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक पश्चिम चंपारण में 2 नाव की टक्कर: गंडक नदी में नाव पलटने से 15 लोग डूबे, 2 बच्चियां लापता GOPALGANJ: भाजपा नेता की पत्नी को मिली धमकी, BJP MLC गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप Bihar News: बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, राज्य के इन फार्मर्स को मिलेगा बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, राज्य के इन फार्मर्स को मिलेगा बड़ा फायदा सुपौल के पिपरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला, सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन Bihar News: बिहार में BSRTC के बेड़े में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, परिवहन विभाग की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश Bihar News: बिहार में BSRTC के बेड़े में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, परिवहन विभाग की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश

शराब के बाद अब गांजा पी रहे नशेड़ी चूहे!, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

1st Bihar Published by: Updated Wed, 23 Nov 2022 08:24:08 PM IST

शराब के बाद अब गांजा पी रहे नशेड़ी चूहे!, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

- फ़ोटो

DESK: शराब पीने के बाद अब चूहे गांजा भी पीने लगे हैं। कुछ साल पहले बिहार पुलिस ने चूहों पर शराब पीने का संगीन आरोप लगाया था। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगा था कि चूहों ने नदियों के तटबंधों तक को कुतर डाले। सिर्फ बिहार में ही नहीं बिहार के बाहर भी चूहे अपने कारस्तानी के लिए बदनाम हैं। बिहार के चूहों से एक कदम आगे बढ़कर यूपी के चूहों ने ऐसा कारमाना कर दिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।


चूहों के कारनामों का यह नया मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है। मथुरा पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, मथुरा पुलिस ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र और हाईवे के इलाके से 581 किलो गांजा पकड़ा था। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि मालखाने में रखे 581 किलो गांजे को चूहे खा गए है। पुलिस की रिपोर्ट को देख एडीजे सप्तम कोर्ट के जज भी दंग रह गए और दोनों थानों के अध्यक्षों को कोर्ट के समक्ष साक्ष्य पेश करने का आदेश दे दिया।


जानकारी के मुताबिक मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ी गई 386 किलो गांजा की खेप थाने के मालखाना में रखी गी थी। जबकि साल 2018 में हाईवे थाना पुलिस ने 195 किलो गांजा पकड़ा था। इस मामले में एडीजे 7 की कोर्ट ने ट्रायल के दौरान गांजे की पैकेट को अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश पुलिस को दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद दोनों थानों के थानेदारों ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें लिखा कि मालखाने में रखे गांजा को चूहे खा गए हैं।


दोनों थानाध्यक्षों की दलील जानकर कोर्ट के जज दंग रह गए और सबूत पेश करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं और मामला कोर्ट में होने की बात कह अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बहरहाल अब इस पूरे मामले में पुलिस की फजीहत होनी तय मानी जा रही है।