1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Jul 09, 2021, 12:40:30 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है जहां केवटी प्रखंड की पोठिया पंचायत में अधवारा समूह की नदी पर बना जमींदारी बांध टूट गया है। बांध टूटने की वजह से करीब छह गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। केवटी सीओ ने भी बांध के टूटने की पुष्टि की है। उन्होंने बांध की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। नदी के तेज बहाव के कारण कई गांवों में पानी तेजी से घुस रहा है। जिसके कारण ग्रामीण काफी भयभीत हैं। जान बचाने के लिए ग्रामीण ऊंची जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। जमींदारी बांध करीब 25 फीट तक टूट गया है। बाढ़ के खतरा को लेकर आस पास के इलाकों में डर का माहौल है। सीओ के निर्देश के बाद बांध की मरम्मत का काम शुरू किया गया।