ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद 7 कैदी फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

DANAPUR: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान 7 कैदी फरार हो गये। पुलिस हिरासत से कैदियों के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इसकी सूच

दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद 7 कैदी फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान 7 कैदी फरार हो गये। पुलिस हिरासत से कैदियों के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें दोबारा पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली। 


बताया जाता है कि फरार सभी कैदी पटना के सिगोड़ी थाना कांड संख्या 72/21 में आरोपित हैं। एक साथ सात कैदियों के फरार होने की घटना से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पुलिस के वरीय अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फरार कैदियों के रिश्तेदारों के घर पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। वही कई थाने की पुलिस कैदियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


दरअसल सिगोड़ी थाना के नरौली गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था पुलिसिया दबिश के कारण सात नामजद आरोपितों ने आज दानापुर व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिसकर्मी जब कैदियों को गाड़ी में बिठाने जा रही थी तभी सभी कैदी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गये। पुलिस हिरासत से कैदियों के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।