1st Bihar Published by: Updated Apr 06, 2020, 1:28:59 PM
- फ़ोटो
BUXAR: साइबर सेनानी ग्रुप से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्रुप में ही पॉर्न वीडियो को लेकर कई तरह के गंदे वीडियो डाल रहे हैं. जिससे पुलिस परेशान है. गंदे हरकत करने वालों को पुलिस अब सबक सिखाने में जुट गई है. बक्सर एसपी ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.
एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा का आदेश मिलते ही कई थानेदारों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. थानेदारों ने ग्रुप में गंदे वीडियो डालने वालों कई लोगों को ग्रुप से बाहर कर दिया है. ऐसे लोगों पर शख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
सभी ग्रुप से जुड़े हैं एसपी
ग्रुप लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है. लेकिन लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. बिना मतलब का रोज ऐसे ग्रुप में उपदेश, हंसी मजाक और गंदे वीडियो डाले जा रहे हैं. लेकिन अब इन लोगों की खैर नहीं है. ऐसे शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक एवं धार्मिक हिंसा फैलाने के लिए जैसे वीडियो भी लोग डाल दे रहे हैं. बता दें कि हर थानेदार ऐसे ग्रुप बनाए हुए है. सूचना देने के लिए बना है.