ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CRPF जवान ने किया साथी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

DESK : CRPF जवान द्वारा पहले अपने साथ की गोली मारकर हत्या कर देने और फिर खुद को भी गोल मारकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के

CRPF जवान ने किया साथी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : CRPF जवान द्वारा पहले अपने साथ की गोली मारकर हत्या कर देने और फिर खुद को भी गोल मारकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, जिस जवान ने यह खौफनाक कदम उठाया वह घरेलू समस्या से परेशान था. इसी वजह से उसने पहले अपने साथी जवान की हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. 


मामला झारखंड के चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में कुछ दिनों से सीआरपीएफ की 190 बटालियन के 25 जवान तैनात हैं और सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. मंगलवार को एक जवान ने पहले अपनी सर्विस राइफल से साथी जवान पर करीब से फायर किया. गोली लगने से वो मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी जवान ने भी खुद को गोली मार ली. जवानों की पहचान राजस्थान निवासी कल्लू राम गुर्जर और हरियाणा के रहने वाले रविंद्र कुमार के तौर पर हुई है. 


घटना के बाद खून से सने दोनों जवानों को सहयोगी जवानों ने सिमरिया अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसपी ऋषभ कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी आनन-फानन में सिमरिया अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली. 


सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार वासन के अनुसार एक जवान अपनी परिवारिक समस्या से परेशान था. साथी जवान के साथ विवाद होने पर उसने उसे गोली मार दी और खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

टैग्स