पैक्स अध्यक्ष से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2019, 7:05:35 PM

पैक्स अध्यक्ष से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

- फ़ोटो

MOTIHARI: पुलिस के तमाम दावों के बीच शहर में अपराधियों के हौसले में कोई कमी होती दिखाई नहीं दे रही है. ताजा मामले में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है साथ ही अपराधियों ने रकम नहीं देने पर पैक्स अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी है.

घटना कल्याणपुर इलाके के बखरी की है जहां पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव से अपराधियों ने 10 लाख रुपए रंगादारी की मांग की है. इस मामले में पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. रामचंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर किसी अपराधी ने फोन कर उनसे रुपए की मांग की और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

पीड़ित ने आरोप  लगाया है कि आरोपी मोबाइल नंबर बदल बदल कर उनसे रंगदारी की मांग की. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 14 सितंबर को भी उनसे इसी तरह अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी. वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच किए जाने की बात कही है और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है.