ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

कोर्ट की सुनवाई में शामिल होकर घर लौट रही थी महिला, बीच सड़क पर अपराधियों ने मारी गोली

MUNGER: मुंगेर में कोर्ट की सुनवाई से लौट रही महिला को बीच सड़क पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. इसके बाद आस-पास के इलाके में भगदड़ मच गई. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इ

कोर्ट की सुनवाई में शामिल होकर घर लौट रही थी महिला, बीच सड़क पर अपराधियों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में कोर्ट की सुनवाई से लौट रही महिला को बीच सड़क पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. इसके बाद आस-पास के इलाके में भगदड़ मच गई. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर किया गया. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


जानकारी के मुताबिक, घायल महिला संदलपुर निवासी निराला यादव की पत्नी अंजुला देवी है, जिसकी आयु 40 वर्ष है. 17 नवम्बर 2021 को गांव में हुए राजीव यादव हत्याकांड और गोलीबारी के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. महिला कोर्ट की सुनवाई में शामिल होकर घर वापस आ रही थी. तभी रास्ते में पुरानीगंज चौक पर बाइक पर सवार अपराधियों  ने हमला कर दिया. घायल महिला ने सत्यम यादव, अमरजीत यादव और उत्तम यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. 


बता दें कि 17 नवम्बर 2021 को संदलपुर गांव में महिला के पति निराला यादव और दूसरे पक्ष के लोगों में बर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें गोली लगने से राजीव यादव की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 

टैग्स