ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कोरोना वैक्सीन की 2 डोज ले चुके डॉक्टर हुए संक्रमित, इलाके में हड़कंप

DESK : देश भर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई है. ताजा मामला है कि कोरोना वैक्

कोरोना वैक्सीन की 2 डोज ले चुके डॉक्टर हुए संक्रमित, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई है. ताजा मामला है कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद एक डॉक्टर और उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मामला झारखंड का है और कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित होने का यह पहला मामला है. 


जानकारी के अनुसार, साकची क्षेत्र के चर्म रोग विशेषज्ञ ने टीका का पहला डोज 19 जनवरी और दूसरा 20 फरवरी को लिया था. इसके बाद भी वह संक्रमित पाए गए. हालंकि पॉजीटिव हुए डॉक्टर का कहना है कि टीका लेने का ही असर है कि उनमें संक्रमण कम है. डॉक्टर के अनुसार, टीका लेने के 45 दिनों के बाद एंटीबॉडी पूरी तरह विकसित होता है. उनका अभी 45 दिन नहीं हुआ है. इसीलिए संभव है कि किसी संक्रमित के सम्पर्क में आने से वे पॉजिटिव हो गए हों. 


उन्होंने कहा कि कोरोना से पूर्ण सुरक्षित होने के लिए दोनों टीका लेने के बाद कम से कम दो महीने पूरा होना चाहिए. टीका लेने का ही का परिणाम है कि उन्हें आंशिक संक्रमण है और जबकि उनकी पत्नी ने जिसने टीका नहीं लिया उनमें संक्रमण अधिक है.