ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

कोरोना के खतरे के बीच शादी करने निकले दो दुल्हे जेल पहुंच गये, सुहागरात के बजाय जेल में बदलते रहे करवटें

DESK : कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से जारी प्रतिबंधों की अनदेखी कर शादी करना दुल्हों को भारी पड़ गया दो दुल्हे न सिर्फ गिरफ्तार हो गये बल्कि अपने परिवार वालों को भी सलाखो

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से जारी प्रतिबंधों की अनदेखी कर शादी करना दुल्हों को भारी पड़ गया दो दुल्हे न सिर्फ गिरफ्तार हो गये बल्कि अपने परिवार वालों को भी सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया. शादी के बाद सुहागरात मनाने का सपना अधूरा ही रह गया. दोनों दूल्हों ने जेल में करवटें बदलते हुए रातें गुजारी.

इसको भी पढ़ें: बिहार में आज ऑनलाइन होगी शादी, लॉक डाउन के कारण दूल्हा नहीं लेकर आ पाएगा बारात

ओडिशा के हैं दोनों मामले

ओडिशा पुलिस ने कंधमाल जिले में दो युवकों को सरकार के आदेश का उल्लंघन कर शादी समारोह आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर सात लोगों से ज्यादा के एक जगह पर इकट्ठा होने पर रोक लगा रखी है लेकिन दोनों दुल्हों ने शादी के जश्न में सरकारी आदेश की परवाह नहीं की. 


ओडिशा पुलिस ने कंधमाल जिले के नौपद गांवे के परमेश्वर भोक्ता को गिरफ्तार किया है. परमेश्वर भोक्ता ने अपनी शादी की खुशी में पार्टी दी थी जिसमें तकरीबन 70-80 लोग शामिल हुए थे. वहीं खजूरीगांव के आदिवासी युवक बिजू कन्हार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बिजू कन्हार ने अपनी शादी के बारात निकाली थी जिसमें कई लोग शामिल हुए थे. पुलिस ने दुल्हे के भाई को भी गिरफ्तार किया है जिसनें बारात में आने के लिए लोगों को न्योता दिया था. 

ओडिशा पुलिस ने लॉक डाउन का पालन नहीं करने वालों पर काफी सख्ती बरती है. कंधमाल जिले में अपनी दुकानों को बंद नहीं करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं भद्रक जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोपी 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है..



टैग्स