ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कुकिंग ऑयल के अनगिनत फायदे पढ़िये यहां

DESK: खाना पकाने में आप अलग-अलग तरह के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते है. तेल के बिना खाने में आप स्वाद नहीं ला सकते. दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी बनाने और डीप फ्राइंग तक में तेल

FirstBihar
Desk
3 मिनट

DESK: खाना पकाने में आप अलग-अलग तरह के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते है. तेल के बिना खाने में आप स्वाद नहीं ला सकते. दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी बनाने और डीप फ्राइंग तक में तेल का इस्तेमाल होता है. स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता की वजह से लोग आज कल खाना बनाने में कम से कम तेल का प्रयोग करने लगे है. पर क्या आप जानते है की सही मात्र में तेल का प्रयोग हमारे सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहा है. कुछ लोगों का मानना है की अपने कुकिंग ऑयल को समय-समय पर चेंज करते रहना चाहिए हैं. चलिए हम आपको कुछ ऐसे कुकिंग ऑयल्स के बारे में बताते है जो आपके खाने का स्वाद बढ़ने के साथ ही आपके सेहत का भी ख्याल रखेंगे. 

तिल का तेल

तिल के तेल की खूबियों के बारे में तो हम सब अपने दादी-नानी से सुनते आये है. तिल का तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में और शरीर में मौजूद बैड-कोलेस्ट्रोल को ख़त्म करने का कम करता है. इसमें काफी मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो एनीमिया की बीमारी में काफी लाभकारी है. यह डायबिटीज, डिप्रेशन और कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में भी फायदेमंद है. तिल के तेल का इस्तेमाल आप अपने बालों और त्वचा की मालिस के लिए भी कर सकते है. 

सूरजमुखी का तेल:

सूरजमुखी के तेल में विटामिन-इ भरपुर मात्रा में पाया जाया है. यह हमारे कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है और फैट को बर्न करने का काम करता है. हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनता है. जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है उन्हें डॉक्टर सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करने को कहते है.

सरसों के तेल:

लगभग हर भारतीय रसोई में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग होता है. जोडों के दर्द से परेशान लोगों को इस तेल का सेवन जरुर करना चाहिए. भूख न लगने और रक्तचाप की समस्या में भी ये लाभकारी है. वजन घटने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल करते हैं.  

नारियल तेल: 

कुछ लोग नारियल तेल को केवल शरीर और बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल करते है. उन में ये भ्रान्ति है की इसे खाने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस गलतफहमी को दूर करिए क्योंकि दक्षिण भारत में लगभग हर खाने में नारियल के तेल को इस्तेमाल में लाया जाता है. नारियल के तेल का सेवन पेट से सम्बंधित बीमारी में लाभकारी है.   हृद्य रोगियों को और अधिक वजन से परेशान लोगों को इस तेल का कम सेवन करना चहिए.