ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कांग्रेस कोटे से तीन महिला विधायकों का नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में, अंबा प्रसाद सबसे आगे

RANCHI: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो सकता है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. लेकिन सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर हो रही है. इसमें तीन कांग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो सकता है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. लेकिन सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को लेकर हो रही है. इसमें तीन कांग्रेस की महिला विधायकों के नामों की चर्चा जोरों पर है. इसमें सबसे आगे अंबा प्रसाद का नाम चल रहा है. अंबा प्रसाद बड़कगांव की विधायक हैं. अंबा को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि वह शिक्षा मंत्री बन रही हैं.

ममता देवी और दीपिका पांडे भी चर्चा में

कांग्रेस कोटे से अंबा के बाद रामगढ़ सीट से कांग्रेस की विधायक ममता देवी और महागामा सीट से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे का नाम चर्चा में है. सभी के नामों का फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन जल्द ही दिल्ली में दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे और साथ में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी होंगे.

खरवास के बाद हो सकता है विस्तार

बताया जा रहा है कि हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार खरवास के बाद किया जा सकता है. इसको लेकर कांग्रेस कोटे के नामों को फाइन कांग्रेस को करना है. हेमंत के सीएम के शपथ के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने शपथ लिया था. राजद के एकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने शपथ लिए थे. लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सकता है. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 16 सीटों पर जीती है.