ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक, इन बातों पर लग सकती है मुहर

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सुबह 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक होगी। इसमें राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए पर फैसला

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक, इन बातों पर लग सकती है मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सुबह 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक होगी। इसमें राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए पर फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार उसे लागू करती रही है। लेकिन, पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी। हालांकि, इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है। 


दरअसल, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दी जाने वाली आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था।  जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था। इसी कारण पिछली बैठक में डीए पर फैसला नहीं हो पाया। लेकिन, इस दफे इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। 


वहीं, आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर जारी किया जा चुका है। सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है। आज की कैबिनेट की बैठक में डीए सहित नौकरी रोजगार को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, जिस पर सबकी नजर रहेगी। 


उधर,बिहार सरकार के कर्मचारी अब आज की कैबिनेट का इंतजार कर रहे हैं। छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है।  ऐसी चर्चा थी कि छठ से पहले कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे देगी। लेकिन कैबिनेट की बैठक नहीं होने के कारण उस पर फैसला नहीं हो पाया।