ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

CM नीतीश के आने से पहले चली गोलियां, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

ARARIA: बिहार के अरिरिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान रानीगंज के खरहट गांव जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को रानीगंज के खरहट में हिंस

CM नीतीश के आने से पहले चली गोलियां, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अरिरिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान रानीगंज के खरहट गांव जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को रानीगंज के खरहट में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. बता दे दो पक्षों के बीच गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है जहां करीब आधा दर्जनसे अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और साथ ही आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.


बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश काफी समय से चल रही थी. पहले भी कई बार विवाद हो हुआ है. फिर आज यानी गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. फिर देखते ही देखते उनके बीच जमकर गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई. इस विवाद में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में से कुछ लोगों पर वारंट भी है जिसकी वजह से कुछ घायल हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं. 


इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद पंचायत चुनाव के समय से ही चल रहा था. पहले भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है. थाने दोनों का मामला जा चुका है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण इस पर खुलकर बात भी नहीं कर रहे है.  SDPO ने कहा कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. क्योंकि दोनों पक्षों के बीच इसके पहले भी विवाद हो चुका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.