ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM हेमंत ने किया रक्तदान; पत्नी कल्पना ने बढ़ाया हौसला, सभी से की Blood Donation की अपील

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान किया है और लोगों से भी अपील की है वे भी इस महादान में भाग लें। हेमंत सोरेन जिस वक्त सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम में ब्लड डोनेट कर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान किया है और लोगों से भी अपील की है वे भी इस महादान में भाग लें। हेमंत सोरेन जिस वक्त सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम में ब्लड डोनेट कर रहे है तो वहां मौजूद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनका हौसला बढ़ा रही थी। 


ब्लड डोनेशन के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से अपील किया कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य सभी स्वस्थ मनुष्य को करना चाहिए। अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है। ऐसे में दान किया गया रक्त किसी के लिए संजीवनी का काम करेगा। मैं हमेशा रक्तदान करता आया हूं। आज सामूहिक रूप से रक्तदान किया। सीएम ने कहा कि रक्तदान के लिए युवा वर्ग को आगे आने की  जरुरत है तभी इसकी कमी को अस्पतालों में पूरा किया जा सकता है।


सीएम हेमंत सोरेन ने ब्लड डोनेशन का वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर कर लोगो के बीच ये संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। सीएम के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होनें पति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रक्तदान मुहिम की खूब सराहना की।  सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ  सोना शोभरन मेमोरियल सोसाइटी  द्वारा संचालित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल बरियातू, रांची में आयोजित 'डोनेट ब्लड सेव लाइफ' रक्तदान कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।  

टैग्स