ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पटना: बुलडोजर एक्शन के दौरान सिटी एसपी अम्बरीश राहुल पर हुआ पथराव, स्थिति गंभीर

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर से आ रही है, जहां सिटी SP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. बुलडोजर एक्शन के दौरान सिटी एसपी अम्बरीश राहुल पर जमकर पथरा

पटना: बुलडोजर एक्शन के दौरान सिटी एसपी अम्बरीश राहुल पर हुआ पथराव, स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर से आ रही है, जहां सिटी SP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. बुलडोजर एक्शन के दौरान सिटी एसपी अम्बरीश राहुल पर जमकर पथराव किया गया. इसके अलावा, जेसीबी को स्थानीय लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है और भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है. एक तरफ जहां प्रशासन बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ लोग पुलिस पर पत्थरबाजी करने से नहीं थक रहे हैं। बुलडोजर पहुंचने के बाद से ही यहां स्थिति काफी गंभीर नजर आ रही है. 


नेपाली नगर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम के सामने स्थानीय लोग उतर आए हैं. इलाके में जमकर बवाल हो रहा है. हालांकि भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके बावजूद स्थानीय लोग अपना आशियाना बचाने के लिए पुलिस के सामने खड़े हो गए हैं.



नेपाली नगर से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक पुलिस और प्रशासन के ऊपर स्थानीय लोगों की तरफ से जुड़े रोड़ेबाजी की गई है. इसी दौरान 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं, जिसमें सिटी SP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. 


टैग्स